किसान नेता नाना पटोले को टिकट मिलने पर खुशी

लखनऊ। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले जी को महाराष्ट्र प्रदेश में हो रहे विधानसभा के चुनाव में साकोली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बनाये जाने पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्याम पाण्डेय जी सहित उ0प्र0 किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने नाना पटोले को बधाई देते हुए कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
अ0भा0 किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक, रमाशंकर द्विवेदी, उ0प्र0 किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष , उदयवीर सिंह, राम सुधार मिश्रा, ताहिर, पंकज दीक्षित, हरनेक सिंह, गुरविन्दर सिंह, संजय चैबे, सौरभ सिंह आदि पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नाना पटोले जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के किसानों को नाना पटोले जी से काफी उम्मीदें हैं वे हमेशा से ही किसानों के हितों के लिए संघर्षशील रहे हैं और महाराष्ट्र का किसान नाना पटोले जी को महाराष्ट्र विधानसभा में अपना प्रतिनिधि के रूप में देखना चाहता है।